लखनऊ। देवीपाटन मंडल की टीम ने चौक स्टेडियम पर आयोजित जोनस्तरीय ओपन ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता-2021 में बालक कबड्डी की ओवरआल चैंपियनशिप जीत ली।
इस दौरान हुए आयोजन में बालिका कबड्डी में लखनऊ मंडल और बालक वॉलीबाल में अयोध्या मंडल और बालिका वॉलीबाल में देवीपाटन की टीम चैंपियन बनी। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्धघाटन मेयर डॉ संयुक्ता भाटिया ने किया। वहीं समापन में डॉ. नीरज जैन व मंडलीय उपनिदेशक युवा कल्याण विवेक चंद्र श्रीवास्तव ने पुरस्कार बांटे।
विभिन्न प्रतियोगिता के परिणाम
- कबड्डी : बालक वर्ग में देवीपाटन मंडल तथा बालिका वर्ग में लखनऊ मंडल विजेता
- वॉलीबॉल : बालक वर्ग में अयोध्या मंडल तथा बालिका वर्ग में देवीपाटन मंडल विजेता
- लंबी कूद में बालकों में रहबर तथा बालिकाओं में अयोध्या की सोनाक्षी को पहला स्थान
- बालिका एथलेटिक्स : 3000 मीटर दौड़ में लखनऊ मंडल की खुशनूर, 1500 मीटर में साक्षी सिंह, 400 मीटर में शिवांकी, 200 मीटर में लखनऊ की डॉली सोनकर तथा 100 मीटर में देवीपाटन की सोनाक्षी को पहला स्थान
- बालक एथलेटिक्स : 3000 मीटर दौड़ में सुजीत कुमार (देवीपाटन मंडल), 1500 मीटर दौड़ में संदीप कश्यप (अयोध्या मंडल), 400 मीटर दौड़ में विपिन सिंह (लखनऊ मंडल) और 100 और 200 मीटर दौड़ में विंकल यादव (देवीपाटन) को पहला स्थान।
Comments